रणबीर कपूर की Animal Movie Box Office Collection में आठवें दिन भी अजेय गति पर!

एनिमल मूवी रिलीज़ के एक हफ्ते में ही ३०० करोड़ क्लब में शामिल हो गयी है। यह एनिमल मूवी की एक बड़ी जीत कही जा सकती है।

Animal Movie Box Office Collection:

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहरीन प्रदर्शन कर रही है। केवल एक हफ्ते में ही फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। सैकनिल्क रिपोर्ट को मन जाए तो, 8वें दिन भी, संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म ने ₹23.50 करोड़ की कमाई की। दमदार एक्शन दिखाने वाली इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 361.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने X (पूर्व में Twitter) हैंडल पर Animal Movie Box Office Collection के एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड पोस्ट किया। वे कहते है कि 7वें दिन, फिल्म के हिंदी संस्करण ने टिकट काउंटरों के माध्यम से ₹ ​​22.35 करोड़ और दक्षिण संस्करण ने ₹ 1.78 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर, फिल्म ने सातवें दिन ₹ 24.13 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे एक सप्ताह का कुल कलेक्शन ₹ 338.63 करोड़ हो गया।

फिल्म समीक्षक रोहित जयसवाल ने की प्रशंसा

फिल्म समीक्षक रोहित जयसवाल ने फिल्म “#एनिमल” की प्रशंसा करते हुए इसे रॉ, मास और मनोरंजक तत्वों के साथ एक सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर बताया। उन्होंने फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के वर्षों पहले किए गए वादों को पूरा करने पर प्रकाश डाला। उनके विचार में, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर है, और अर्जन वैली गाना एक मूवमेंट सॉन्ग है।

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म की विशेष सराहना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने एनिमल मूवी को अद्भुत बताया और रणबीर कपूर को बधाई देते हुए कहा की उन्होंने ने भारतीय सिनेमा के प्रदर्शन को एक नए स्तर पर लाया है। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा की अपनी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के काम की भी सराहना की।

ऐसी ही ताज़ा न्यूज़ के लिए हमारी मनोरंजन केटेगरी में विजिट करे।